यहां भाई के घर पर की फायरिंग से दहशत, घटना सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर‌ कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा कालोनी में एक घर के बाहर बाइक पर साथी के साथ आए युवक ने तमंचे से दो बार फायर किए। दोनों गोली घर के लोहे के गेट पर लगी और एक गोली गेट को चीरकर निकल गई। इससे परिवार और मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इंदिरा कालोनी गली नंबर छह निवासी सरदार जगजीत सिंह विर्क अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की शाम घर पर उनकी मां बलवीर कौर और बच्चे थे। जगजीत घर पर नहीं थे। इसी बीच बिलासपुर के डिबडिबा में रहने वाला उसका चचेरा भाई अपने साथी के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। उसने गालीगलौज की और तमंचा निकालकर घर की ओर दो बार फायर कर दिए। फायर की आवाज सुनकर बच्चे घर के बाहर आए। अचानक हुई फायरिंग से दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज होशियार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान पार्षद इंद्रजीत सिंह सहित अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। इधर बलबीर कौर ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उनके सगे देवर का बेटा है। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि तुमने मेरा घर बर्बाद किया और मैं तुम्हारा घर बर्बाद करूंगा। उसने रात में फिर आने की धमकी दी है। आरोपी से उनकी दुश्मनी नहीं है। उसकी पत्नी और बच्ची छोड़कर चले गए और इसकी वजह से वह उनको जिम्मेदार बताकर रंजिश रखता है। सीओ सिटी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग की घटना कैद हुई है। वादी पक्ष की ओर से तहरीर दी जा रही है।

https://youtu.be/ubQ7SnlTLzQ?si=9AJJG9jdlGZkurOX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *