जय श्री राम: अयोध्या का लाइव प्रसारण यहां देखिए, शाम को होगी भव्य आतिशबाजी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

देशभर में अयोध्या में श्रीराम के विराजमान होने का करोड़ों भक्त इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर 22 जनवरी को हल्द्वानी में भी तमाम धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को इनकी तैयारियां चलती रहीं। रामलीला कमेटी संचालन समिति की ओर से रामलीला मैदान में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा‌ 22 जनवरी से रोजाना दोपहर दो से पांच बजे तक चलेगी, कथा का समापन 30 जनवरी को होगा। यह जानकारी रामसेवक हितेश पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि कल सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रामलीला मैदान में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रातः नौ बजे होली ग्राउंड से कलश यात्रा, पूर्वाह्न 11 बजे से बड़ी एलईडी वाल पर अयोध्या का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। अपराह्न चार बजे से सुन्दर कांड पाठ होगा। सायं छह बजे से रामलीला मैदान के दर्शक दीर्घा क्षेत्र में भव्य दीपदान कर भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *