होमगार्ड का ‘द्रुत ऐप’ मुसीबत में करेगा आपकी मदद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी,

उत्तराखंड राज्य में आमजन की सुरक्षा के लिए होमगार्ड विभाग की ओर से द्रुत ऐप तैयार किया है। इसके जरिए आपात स्थिति में होमगार्ड जवान मदद के लिए आपके पास पहुंच जाएगा। विभाग अब लोगों को इस ऐप से जोड़ने में जुटा है। होमगार्ड के मंडलीय कमांडेंट एलएम जोशी ने बताया कि डीजी होमगार्ड के निर्देश पर द्रुत ऐप तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि कभी दुर्घटना होने या आपात स्थिति में मदद मांगने पर पांच-छह किलोमीटर के दायरे में मौजूद होमगार्ड जवान आपकी मदद के लिए पहुंच जाएगा। साथ ही एंबुलेंस आदि किसी भी प्रकार की मदद भी होमगार्ड ही करेगा। इसके लिए आमजन को द्रुत ऐप अपने फोन पर डाउनलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि ऐप का प्रयोग करते समय पैनिक बटन दबाना होगा। कमांडेंट जोशी ने बताया कि होमगार्ड जवान ऐप में ऐडमिन का काम करेंगे। इधर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी आमजन तक ऐप की जानकारी पहुंचाने के साथ ही लोगों को इससे जोड़ने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *