हल्द्वानी के इस वार्ड में कैंप लगा लोगों का स्वास्थ्य जांचा, दवा बांटी, जांचें भी कराईं

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड-37 चौफुला चौराहे में स्वास्थ्य शिविर लगा कर 72 लोगों का परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने बीपी, ईसीजी, ब्लड शुगर, रक्त संबंधित कई जांचें भी कराईं। साथ ही निशुल्क दवा भी वितरित की गई। इस अवसर पर समाजसेवी हृदयेश कुमार ने बताया कि शिविर अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया था। शिविर में निवर्तमान पार्षद विद्या देवी, रोहित मौर्या, पंकज अधिकारी, दीपक सिंह, मुकेश बृजवासी, सीमा भटनागर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *