हल्द्वानी में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खुद को आग‌ लगाई, ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने का मामला प्रकाश में आया है। बुरी तरह झुलसे युवक ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पता चला है कि युवक की पत्नी मायके गई थी, वह आज रविवार 19 मई को पत्नी को बुलाने गया लेकिन पत्नी के‌ न लौटने पर उसने खुद को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की नीलांचल कॉलोनी फेस-2, टीपीनगर निवासी युवक को झुलसी हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ‌बुरी तरह झुलसे युवक से जानकारी जुटाई। वह करीब 50 फीसदी तक झुलसा है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी किरन बीते दिनों तीनपानी स्थित अपने मायके चली गई थी, बीती शाम जब वह पत्नी को लेने गया तो ससुरालियों ने उसे रविवार सुबह आने के लिए कहा।‌ इस पर वह सुबह पहुंचा और ससुरालियों से किरन को साथ भेजने को कहा। आरोप है कि इस बीच साले व अन्य ससुरालियों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया।‌ जिससे वह बेहोश हो गया जब उसे होश आया तो उसने खुद को झुलसा पाया। उसने ससुरालियों पर मारपीट और झुलसाने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि पत्नी को साथ न भेजने से खिन्न होकर युवक ने खुद आग लगा ली है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement