महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल में महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक दीपक सिंह बोरा निवासी फतेहपुर गुजरौडा हल्द्वानी को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (एसएसपी नैनीताल) के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को एक महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुँची। वहां से वह ऑटो द्वारा काठगोदाम आई और नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी किराये पर ली। देर रात टैक्सी चालक महिला को पटवाडांगर की ओर ले सुनसान जगह पर ले गया। उसने महिला से मारपीट भी की। महिला ने जैसे तैसे जान बचाई और जंगल में छिपी रही। सुबह उसने लोगों को घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *