राजपुरा में युवक पर फिर चाकू से हमला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगा चल रहे युवक ने विरोध कर रहे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आया युवक हमले में घायल हो गया। 7 मार्च शनिवार शाम राजपुरा क्षेत्र में रेट्रो साइलेंसर लगी बाइक के धमाकों पर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने चाकू मार कर युवक आकाश को घायल कर दिया। विवाद बढ़ने पर हमलावर युवक के परिजनों ने अपनी छत से लोगों पर पथराव भी किया। इसके बाद घटना पर आक्रोशित क्षेत्र के लोग भारी संख्या में कोतवाली पहुंचे। लोगों ने हमलावर युवक को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *