महिला दिवस पर सरकारी शिक्षकों की पहल, 200 से अधिक महिलाओं के लिए खोला स्कूल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी शिक्षकों के संगठन रचनात्मक शिक्षक मंडल ने पहल करते हुए शिक्षा से वंचित रह गई 200 से अधिक महिलाओं,ड्रॉप आउट महिलाओं के लिए स्कूल की शुरुआत की।सांवल्दे पश्चिम में जोतीबा फुले,सावित्रीफुले सायंकालीन स्कूल को संचालित करने वाली टीम के संयोजक नवेंदु मठपाल ने बताया रचनात्मक शिक्षक मंडल की टीम ने अपने पोषित क्षेत्र में सर्वे कर जानकारी ली कि उस क्षेत्र में 200 से अधिक प्रौढ़ महिलाएं,बालिकाएं अपने बालपन में पढ़ाई से या तो वंचित रह गई या ड्रॉप आउट हो गई ,तय किया गया कि उनको पढ़ाया जाएगा और भविष्य में रोजगारपरक कोर्सेज भी कराए जाएंगे जिसकी विधिवत शुरुआत आज से कर दी गई. कार्यक्रम की शुरुआत पढ़ना लिखना सीखो ओ मेहनत करने वालो,हम होंगे कामयाब गीतों से हुई। इस दौरान बीडीसी सदस्य कंचन चौधरी,ग्राम प्रधान बालम सिंह राणा, रितु बेलवाल,तुलसी बेलवाल,गंगा बोरा,तुलसी जोशी,प्रकाश फुलोरिया,मनमोहन रावत,देवेंद्र बिष्ट,राधा बेलवाल,भगवती,मंजू, रितु बेलवाल,महेश जोशी,विनोद कुमार, नंद राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *