देहरादून। विगत दिनों हल्द्वानी स्थित सम्प्रेक्षण गृह में रह रही किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी थी। इसके बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय स्तर पर जांच कमेटी का गठन किया। साथ ही सम्प्रेषण गृह में कार्यरत अनुसेवक और होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया।वहीं पूरे मामले की पुलिस के स्तर से भी सम्पूर्ण जांच की जा रही थी। इधर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा जांच की गई। इसमें किशोरी के अपने साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना की बात पूरी तरह से झूठी निकली। इस पर शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग ने संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी दीपा और गंगा को निर्दोष पाते हुए दोनों की नियुक्ति को बहाल कर दिया है। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि संप्रेषण गृह में रह रही किशोरी अपने घर जाना चाहती थी जिसके लिए उसके द्वारा दुष्कर्म की यह पूरी झूठी कहानी रची गई थी।किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Related Posts
मारपीट करने वाले पंतनगर विश्वविद्यालय के छह छात्रों पर बड़ी कार्रवाई
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की बड़ी मार्केट में प्रौद्योगिकी के जूनियर और…
स्कूटी से घर जा रही महिला का पीछा और मारपीट करने वाले मुखानी के ये दो युवक गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसि के निर्देशों पर जनपद में महिला सुरक्षा…
निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए ‘मिथक बनाम वास्तविकता रजिस्टर लांच
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान गलत सूचना के प्रसार को रोकने और…




