चार साहिबजादों के बलिदान से सीख ले युवा पीढ़ी: ठुकराल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर की इंदिरा कॉलोनी गली नंबर-5 में गुरुद्वारा माता गुजरी जी में श्री गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों एवं धन माता गुजर कौर की शहादत को समर्पित महान शहीदी समागम में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पवित्र गुरु ग्रंथ के समक्ष माथा टेका एवं गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी ने पूर्व विधायक ठुकराल को चार साहबजादे का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर ठुकराल ने कहा कि आज की पीढ़ी को चार साहिबजादों के बलिदान की शौर्य गाथा से सीख लेने की अवश्यकता है। इस दौरान सरदार दीदार सिंह, प्रीतम सिंह, चरणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, समाजसेवी संजय ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भूसरी, राजकुमार सीकरी, पवन गाबा पल्ली, दीपक सागर, सोनू गगनेजा, बंटी कोली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *