हल्द्वानी: आठ साल के बच्चे से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी में रहकर व्यवसाय करने वाले ने बनभूलपुरा क्षेत्र में आठ वर्ष के बच्चे से कुकर्म कर दिया है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। मामला 30 जून का है। बनभूलपूरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी एक महिला के पांच बच्चे हैं। महिला लोगों के घरों में काम करती है। वह बीते दिनों लोगों के घर में काम पर गई थी। इस दौरान उसका आठ साल का बेटा घर पर था। इस बीच इंदिरानगर निवासी मोहम्मद जकी उनके घर आया समोसा लाने के बहाने बच्चे को अपने घर बुलाया। इसके बाद बच्चे के साथ कुकर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटे ने मां के आने पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला बीती मंगलवार को थाने पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मो. जकी कबाड़ का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *