हल्द्वानी: इस कालोनी के लोग नगर निगम पहुंचे और कहा-एक साल पहले बनाया था इस्टीमेट पर अब तक नहीं बनी सड़क

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के आरटीओ रोड सत्याविहार जयदेवपुर के ट्रांसफार्म व ईष्टïदेव कालोनी में सडक़ निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना था कि सडक़ में जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं। बरसात में सडक़ में जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कालोनी के तमाम लोग गुरुवार को नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि पिछले सात 27 अगस्त को नगर निगम मेयर ने सडक़ का सर्वे कराकर इस्टीमेट तैयार करवाया था लेकिन अब तक सडक़ का निर्माण नहीं हो पाया है। बरसात के दिनों में सडक़ में जलभराव होने से पैदल चलना तो दूर वाहनों से आवाजाही तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित में शीघ्र सडक़ निर्माण कराने की मांग की है। मांग उठाने वालों में धीरज भट्ट, डिकर सिंह पडियार, कृष्ण चंद्र जोशी, ललित मोहन, कपिल तिलारा, त्रिलोक सिंह बिष्टï, दीपक, प्रकाश कांडपाल, जगदीश जोशी, संतोष बिष्टï, कुंदन सिंह नेगी, मोहन नेगी, भूपेंद्र बफिला, अनुराग शर्मा, गोविंद दिगारी, कैलाश चंद्र ओली, डीएस भंडारी, विक्रम सिंह रावत, जगदीश चंद्र पंत, एमसी परगाई, सुरेश कांडपाल आदि शामिल हैं। इधर नगर निगम के सहायक अभियंता नवल नौटियाल ने बताया कि बजट की कमी के कारण पूर्व में बनाये गये इस्टीमेट पर काम नहीं हो पा रहा है।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement