यहां 10 दिन पहले बनाई सड़क जेसीबी से उखाड़ी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
 हल्द्वानी नगर निगम प्रशासन ने लापरवाही से बनाई गई सड़क जेसीबी से उधेड़ दी। यह सड़क 10 दिन पहले ही निगम के ठेकेदार ने बनाई है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के निर्देश पर सहायक अभियंता नवल नौटियाल ने गुरुवार को वार्ड-56 गोपालजी विहार वार्ड में सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया। एई नौटियाल ने बताया कि यह दस दिन पहले बनाई गई है। सड़क की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ पुनः सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एई ने बताया कि करीब 30 मीटर सड़क में खराब मैटेरियल पड़ा मिला, उसे हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *