हल्द्वानी में नाले में बहे सात साल के बच्चे का शव पांच दिन बाद यहां से बरामद हुआ

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी में बीती 31 जुलाई को इंदिरानगर में शनि बाजार के पास नाले में बहे बच्चे का शव बरामद हो गया है।  शव आज रविवार को लालकुआं विधानसभा के जयपुर बीसा  में मिला। सूचना पर  पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीती 31 जुलाई को सात साल का रिजवान नाले के तेज बहाव में बह गया था।