हल्द्वानी में बीए की छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाया, चार युवकों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में बीए की छात्रा के साथ चार लोगों ने एक साल में कई बार दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई बार ब्लैकमेल किया। एक साल बाद छात्रा ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो भाई , एक महिला समेत पांच के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने समेत आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हल्द्वानी के एक सरकारी कालेज की छात्रा है। बीती शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी छोटी बहन हल्द्वानी में बुआ के घर रहकर स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। बताया कि अगस्त 2023 में बहन का दोस्त नीरज आर्या उसे बातों में उलझाकर नवाबी रोड स्थित किराये के कमरे में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच ली। उसने यह वीडियो अपने भाई चंदू आर्या और दोस्त भुवन आर्या को दिखाई। वीडियो देखने के बाद वायरल करने की धमकी देकर चंदू, भुवन और उनके साथी रोशन ने भी छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को अपनी परिचित महिला सीमा के घर ले गए थे, जहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई। पहले तो वह किसी को कुछ नहीं बता सकी लेकिन फिर पूरी बात अपनी बड़ी बहन को बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपी युवक के साथ उनका साथ देने वाली महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328, 342, 323 व 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *