दुखद: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में हादसा, छुट्टी पर घर आए फौजी का हाथ कटकर हुआ अलग

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर आज रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से भारतीय सेना में तैनात सूबेदार का हाथ कट गया। गंभीर हालत में उन्हें एसटीएच भेजा गया है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी राजेंद्र सिंह अधिकारी भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग यूपी के प्रयागराज में है। आज वह छुट्टी पर घर लौटे थे। हादसे में उनका एक हाथ शरीर से अलग हो गया। मौके पर तैनात आरपीएफ और रेलवे स्टेशन के स्टाफ कर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल सूबेदार को एसटीएच पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया गया कि रविवार की सुबह 9:15 बजे हावड़ा एक्सप्रेस रेलगाड़ी हल्द्वानी स्टेशन में पहुंची तो इलाहाबाद से हावड़ा ट्रेन में आ रहे एक फौजी ट्रेन से उतरने के चक्कर में पैर स्लिप हो गया और रेलगाड़ी की चपेट में आकर पायदान से नीचे घुसकर गंभीर रूप से घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *