ऊधमसिंह नगर जिले में होली पर हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी कड़ी निगरानी

समाचार शगुन उत्तराखंड 

होली पर हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी कड़ी निगरान

Advertisement

= एसएसपी ने की होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी

= दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रुद्रपुर। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने आगामी होली त्योहार के मद्देनजर जनपद के पुलिस अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि होली पर हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाए। हुड़दंगियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि अगर असामाजिक तत्व अनावश्यक रूप से विधि विरुद्ध कार्य करता है, तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों के चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। ताकि असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। एसएसपी ने
जनपदवासियों से होली का पर्व शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। इस दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी काशीपुर अभय सिंह, सीओ सिटी निहारिका तोमर, सीओ संचार आरडी मठपाल, सीओ सितारगंज बीएस चौहान, सीओ पंतनगर ओपी शर्मा,सीओ खटीमा विमल रावत, सीओ काशीपुर अनुषा बडोला समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

इंसेट

आवास विकास पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप की आवास विकास पुलिस चौकी में होली का पर्व और रमजान को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में थाने के इंस्पेक्टर भारत सिंह ने कहा कि होली के त्योहार के साथ साथ रमजान का माह है। लोग आपस में त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाए। उन्होंने कहा कि त्योहार पर किसी ने भी हुड़दंग मचाने की कोशिश की तो बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement