हल्द्वानी में जाम में फंसे एसएसपी, ट्रैफिक ड्यूटी से नदारद कांस्टेबल को किया सस्पेंड

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में यातायात ड्यूटी से नदारद पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएस मीणा ने की है। बताया गया कि शनिवार को एसएसपी अग्रसेन चौक पर जाम लग गया, इस दौरान एसएसपी भी वहां फंस गए। वहां केवल एक महिला होमगार्ड तैनात मिली।  एसएसपी ने महिला होमगार्ड को प्रशस्ति पत्र दिया और ड्यूटी से गायब सिपाही को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि महिला होमागार्ड चंपा पनेरू अकेले सिंधी चौराहे से अग्रसेन चौक तक यातायात को सामान्य करने में लगी हुई ती। इस पर एसएसपी ने उसे प्रश​​स्ति पत्र दिया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि ड्यूटी से नदारद ताज मोहम्मद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *