उत्तराखंड में 13 अगस्त को नैनीताल समेत पांच जिलों के स्कूलों में छुट्टी

समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

उत्तराखंड में 13 अगस्त को नैनीताल समेत पांच जिलों के स्कूलों में छुट्टी

Advertisement

उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी के बाद विद्यालयों में अवकाश घोषित होने का क्रम जारी है। नैनीताल जिले समेत चंपावत, चमोली, बागेश्वर व पौड़ी जिले में 13 अगस्त 2025 बुधवार को कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

*रेड अलर्ट के चलते बुधवार 13 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित*

नैनीताल।

लगातार हो भारी बारिश एवं दिनांक 13 अगस्त 2025 को भी जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा “अलर्ट” जारी किया गया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित *सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 13 अगस्त 2025 (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।*
जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल *आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।*

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement