धामी कैबिनेट में 26 प्रस्ताव पास, धर्मांतरण पर कानून सख्त, अग्निवीरों को भी आरक्षण की सुविधा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान 26 प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान सरकार ने अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में आरक्षण के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। अब अग्निवीरों को सेवाकाल पूरा होने पर समूह ग के वर्दीधारी पदों की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसमें अग्निवीरों का उत्तराखंड का मूल निवासी या स्थायी निवासी होना जरूरी है। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष रिटायर होने के बाद 850 पदों पर भर्ती दी जाएगी।

कानून सख्त

सरकार ने धर्मांतरण कानून को और सख्त करने के लिए कुछ संशोधनों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। एक्ट में संशोधन कर सजा को 10 साल से बढ़ा कर 14 साल किया। कुछ मामलों में 20 साल तक सजा हो सकती है। जुर्माना राशि को 50 हजार से बढ़ा कर 10 लाख किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *