यहां बारिश से आफत, कार व स्कूटी पानी में बहे, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं में‌ हुई झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। अल्मोड़ा जिले में करीब तीन घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलधार बारिश से खासा नुकसान हुआ है। विकासखंड के बग्वालीपोखर इलाके में नाले के तेज बहाव एक आल्टो कार बह गई। कार सवार तीन लोगों को स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत कर बचाया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार संख्या यूके 04एई 0327 में तीन लोग हल्द्वानी से बागेश्वर एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसमें वाहन स्वामी कैलाश जोशी समेत दो अन्य लोग सवार थे। बग्वालीपोखर बाजार में एक नाले का पानी मुख्य सड़क से बहता है। बुधवार को तेज बारिश के दौरान चालक ने ऑल्टो कार को नाले से पार करने के लिए आगे बढ़ना चाहा, लेकिन आल्टो कार नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गई और कार बह गई। जो बहकर करीब सौ मीटर दूर चले गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बड़ी कोशिश करने के बाद कार सवारों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। कार को क्षति पहुंची है। व्यापार मंडल के बलवीर भंडारी ने बताया कि नाले के ऊफान पर होने से करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक सड़क पर जाम लगा रहा। ब्लाक अंतर्गत कई गुरूत्व पेयजल भारी वर्षा की भेंट चढ़ी हैं। उधर, स्याल्दे में भारी बारिश से पैठाना-स्याल्दे गधेरा ऊफना, तो एक स्कूटी बह गई और नाले ने बड़ी मात्रा में मलबा रामनगर-नैल-देघाट सड़क पर उढ़ेल दिया। मलबे से यह सड़क आवागमन भी बाधित रहा।

https://youtu.be/f8IHIbfAurE?si=hXjbNknqXBibMkqk

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *