हल्द्वानी: नेट व नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का पुतला फूंका, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट व नेट परीक्षा का पेपर लीक होने के विऱोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ता आज शुक्रवार 21 जून को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हल्द्वानी बुद्ध पार्क में एकत्र हुए। इस दौरान हुई सभा में कांग्रेसियों ने कहा कि नीट व नेट पेपर लीक होना मोदी सरकार की बड़ी असफलता है। इस मामले में केन्द्र सरकार ने अभी तक कोई भी ठोस कार्यवाही नही की है। इससे स्पष्ट है कि यह पूरा मामला केन्द्र सरकार के इशारे पर हुआ है। जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। पेपर लीक होने से गरीब और मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तुरंत नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिये। पुतला दहन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष मलय बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, कमला सनवाल, जया कर्नाटक, पुष्पा मेहता, पूर्व चैयरमेन हेमन्त बगड़वाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू, सुहैल सिद्दीकी, राजेन्द्र खनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, कुंदन नेगी, पूर्व प्रधान मुकुल बल्यूटिया, हेमन्त जोशी, गिरीश पांडे, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी जगमोहन बगड़वाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, अमित रावत, विनोद कुमार पिंनु, संदीप भैसोड़ा, सुशील डुंगरकोटी, नितिन भट्ट, गणेश टम्टा, चंदन भाकुनी, शाद अली, आशीष कुढाई, बृजेश कुमार, आशीष बिष्ट, एडवोकेट दानिश, आसिफ आदि शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *