हल्द्वानी से संदिग्ध परिस्थितियों में दो‌ किशोरियां लापता, हिंदूवादी संगठनों के लोग पहुंचे बनभूलपूरा थाना, सकुशल बरामदगी की उठाई मांग

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी बनभूलपूरा थाना अंतर्गत क्षेत्र से दो किशोरियों के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने पुलिस से दोनों की जल्द बरामदगी की मांग की है। साथ ही उन्होंने समुदाय विशेष के युवकों द्वारा किशोरियों को भगाने की आशंका भी जताई है। इधर पुलिस किशोरियों की तलाश में जुट गई है।‌ जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली करीब 14 साल की दो किशोरियां बीती 20 जून की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे और बरामदगी की गुहार लगाई। इस मामले में हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने आज शुक्रवार 21 जून को बनभूलपुरा थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष से मुलाकात की और किशोरियों की जल्द बरामदगी की मांग की उठाई। उन्होंने धर्म विशेष के युवकों द्वारा धर्म विशेष के युवकों द्वारा किशोरियों को भगाने की आशंका जताई है। इधर बनभूलपूरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोरियों की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *