देहरादून: हादसे में बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रहे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले के वाहन टकरा गये। जिस वाहन में मंत्री सवार थे, वह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मंत्री बाल-बाल बचे। यह हादसा देहरादून में राजपुर रोड पर आज शुक्रवार 21 जून की सुबह हुआ। कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से यह दुर्घटना हुई और वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक के चलते वाहन टकरा गये। उन्होंने बताया कि मंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। हालाकि चिकित्सकों द्वारा मंत्री की गर्दन का एक्सरे करवाया गया, सभी प्रकार की जांच होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें  घर भेज दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *