ऊंचापुल में यज्ञ पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हिमालय स्वराज सेवा समिति की ओर से बालकनाथ मंदिर ऊंचापुल हल्द्वानी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आज गुरुवार को यज्ञ पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ समापन हुआ। व्यास गिरीशानंद जोशी ने कहा कि ऊंचापुल वासियों द्वारा इस यज्ञ को संपन्न करा कर सनातनधर्म के प्रति अपनी अभूतपूर्व निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया है। श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य सुनते हुए कहा कि जो इस कथा का निरंतर श्रवण करता है वो वैकुण्ठ धाम को प्राप्त करता है।

इस मौके पर पंडित हेम सत्यबली, मनोज जोशी, पंकज पंत, रूपेश जोशी आदि विद्वानों द्वारा संपन्न कराया,आज जजमान के रूप में कमल जोशी, मंदिर समिति अध्यक्ष कैलाश पाठक, कैलाश तिवाड़ी, सरस्वती तिवाड़ी, प्रकाश चंद्र पांडे, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, किरण उपाध्याय, गणेश दत्त मेलकानी, दया किशन जोशी, पुरन चंद्र पांडे, प्रेमा जोशी ,भावना जोशी उपस्थित रहे।समिति कि ओर से कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, मीडिया प्रभारी हर्षवर्द्धन पांडे, टैंट व्यापार एसोसिएशन के संरक्षक भोला दत्त भट्ट, समाजसेवी योगेश जोशी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विशाल शर्मा ,ट्र्स्ट के सलाहकार प्रकाश जोशी ,पारस रूवाली, भरत गुणवंत सहित बाबा बालकनाथ मंदिर कमेटी के पदाधिकारी द्वारा इस यज्ञ को सफल बनाने पर सभी ऊँचापुल वासियों का आभार व्यक्त किया। हिमालय स्वराज सेवा ट्र्स्ट की अध्यक्ष निर्मला रूवाली जी द्वारा भव्य आयोजन हेतु मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं ऊंचापुल वासियों का आभार जताया और सभी के निरोगी जीवन के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *