हल्द्वानी: घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दोस्त के साथ घर लौट रहे ‌युवक पर हमला कर दिया गया, इसमें उसे गंभीर चोट आई है। युवक के पिता की ओर से मामले की तहरीर मुखानी थाना पुलिस को सौंपी गई। फुटहिल सिटी कमलुवागांजा निवासी सुरेंद्र सिंह ने मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 13 अगस्त को उसका पुत्र आदित्य सिंह अपने दोस्त करनप्रीत के साथ उसकी बाइक ठीक कराकर घर लौट रहा था कि बच्चीनगर के पास वह अपने दोस्तों से बात करने के लिए रूक गया। इसी दौरान वहां 6-7 युवक पहुंच गए और उनसे वहां से जाने के लिए कहने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह गाली गलौज पर उतर आए मारपीट शुरू कर दी। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सुरेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *