नैनीताल जिले में यहां धोखाधड़ी से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अनुदान लेने का मामला, अब नगरपालिका ने वसूली धनराशि

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के भीमताल में फर्जी शपथ पत्र और दस्तावेजों से भीमताल की ग्रीन बेल्ट और एजुकेशन हब हेतु आरक्षित भूमि में अवैध निर्माण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के दुरुपयोग का मामला पिछले दिनों सामने आया था इस मामले में नगर पालिका भीमताल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सरकारी धन की वसूली का नोटिस जारी किया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात एक प्रभावशाली व्यक्ति के भाई जीवन आर्य निवासी थपलिया मेहरागांव भीमताल ने फर्जी शपथ पत्र और 1000 प्रतिमाह की आय दर्शाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया।‌ आरोप था कि नगर पालिका भीमताल की मिलीभगत से ग्रीन बेल्ट और एजुकेशन हब हेतु आरक्षित भूमि में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाकर दो मंजिले आवासीय भवन का निर्माण भी कर लिया। इधर इस भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी नैनीताल के पास पहुंची तो नगर पालिका भीमताल ने जीवन आर्य को सरकारी धन की वसूली करने का नोटिस जारी कर दिया। साथ ही जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल ने अवैध निर्माण का चालान कर दिया। इधर भीमताल के लोगों ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई थी कि इस मामले में दोषी के खिलाफ न तो धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही धनराशि की वसूली की गई। कहा था कि नगरपालिका भीमताल की ओर से जारी किए गए नोटिस के ऐवज में अब तक मात्र 20 हजार रूपये की वसूली कर मामले को दबाया जा रहा है। उन्होंने भीमताल पालिका के दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं मामला समाचार शगुन न्यूज पोर्टल में जोरशोर से उठाया गया था। अब पालिका प्रशासन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि नोटिस के ऐवज में जीवन आर्य ने शेष 1.20 लाख की धनराशि पालिका के खाते में जमा करा दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *