स्पा सेंटरों में पुलिस के छापे, मिली कमियां

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पुलिस ने स्पा सेंटरो में छापेमारी की। हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों में भी औचक निरीक्षण में कई कमियां पाई गई। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित Lotus spa centre, 7 heaven spa centre इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं होने, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं करने, कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं होने पर पुलिस एक्ट के तहत 10,000-10,000 के चालान किए गए। इसके अलावा मुखानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर New sunlight spa centre को चैक किये जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं किया गया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *