जयंती पर प्रेमचंद और शहादत दिवस पर ऊधमसिंह को ढेला, पवलगढ़, भलोन, गुरुनानक पब्लिक स्कूल में किया गया याद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कालजयी साहित्यकार प्रेमचंद की 146 वीं जयंती और क्रांतिकारी शहीद ऊधमसिंह के 86 वें शहादत दिवस पर आज राजकीय इंटर कालेज ढेला पवलगढ़,भलोन, गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामनगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातकालीन सभा में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के पश्चात ढेला में प्रधानाचार्य मनोज जोशी,अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने प्रेमचंद के साहित्य एवं ऊधमसिंह के क्रांतिकारी जीवन पर बातचीत रखी।चित्र बनाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नीरज,चिराग सिंह,मयंक अधिकारी,भारती राणा, गीतांजलि,शिवानी ने बाजी मारी। प्रेमचंद की ‘कोई कहानी,उपन्यास सार सुनाओ’ के सीनियर वर्ग में मानसी करगेती प्रथम,रितिका जीना द्वितीय,वैशाली तृतीय रहे।सब जूनियर वर्ग में दिव्यांशी रावत प्रथम,दीक्षा द्वितीय रहे।जूनियर वर्ग में खुशी अधिकारी प्रथम,नेहा द्वितीय,खुशी शर्मा तृतीय रहे।कहानी,उपन्यास पर चित्र बनाओ प्रतियोगिता में मे ममता बोरा प्रथम,प्रियंका अधिकारी द्वितीय,पूनम तृतीय रही।निर्णायक के रूप में हिंदी प्रवक्ता पदमा,संजीव कुमार,सुभाष गोला,वसुधा यादव,ऊषा पवार रहे। अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल के दिशा-निर्देशन में बच्चों ने प्रेमचंद की कहानी पर गुलजार निर्देशित फिल्म बूढ़ी काकी, सवा सेर गेहूं देखी। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज जोशी, नवेंदु मठपाल,दिनेश निखुरपा,हरीश कुमार,शैलेन्द्र भट्ट, नरेश कुमार, जया बाफिला, बालकृष्ण चंद रहे।राजकीय इंटर कालेज पवलगढ़ में प्रधानाचार्य खीमसिंह रजवार,गुरुनानक पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रितु सक्सेना,रा उ मा वि भलोन में प्रेमलता पांडे के दिशानिर्देशन में बच्चों ने प्रेमचंद लिखित कहानियां सुनाई उनका चित्र बनाया।प्रतिभागी बच्चों को प्रेमचंद साहित्य उपहार के रूप में दिया गया। जोतीबा फुले,सावित्री बाई फुले सायंकालीन स्कूलों में भी प्रेमचंद,उधमसिंह को याद किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *