हल्द्वानी: एसडीएम ने यहां शराब की दुकान बंद कराई

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार, चोरगलिया क्षेत्र में हाल ही में स्थापित देशी मदिरा विक्रय केंद्र को आज बुधवार 20 मई को तत्काल प्रभाव से बंद कर अनुज्ञापन समाप्त कर दिया गया। उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक का परीक्षण किया गया एवं शेष स्टॉक को सुरक्षित रूप से हटाकर नियमानुसार स्थानांतरित करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए। इस दुकान का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई जनहित में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *