सड़क पर लड़ाई करने वाले स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से इज 24 सितंबर गुरुवार को कालाढूंगी क्षेत्र में स्कूली बच्चों के सड़क के बीच आपस में लड़ाई-झगड़ा करने का वीडियो प्रसारित होने का मामला संज्ञान में आया। SSP NAINITAL डॉ.मंजुनाथ टीसी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेने हेतु प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी को निर्देशित किया। इस पर वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान कराई गई। प्रकरण में संबंधित बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को थाना कालाढूंगी बुलाकर घटना के संबंध में आवश्यक काउंसलिंग की गई। पुलिस द्वारा बच्चों को सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का व्यवहार न करने, आपसी विवाद को हिंसा का रूप न देने तथा कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने के संबंध में समझाया गया। साथ ही परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन को भी बच्चों की गतिविधियों पर आवश्यक निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण में बच्चों के परिजनों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही भी की गई।