तीन युवकों ने होटल में तोड़फोड़ की, पत्थर मार शीशे तोड़े

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दिनांक 25 अगस्त 2026 को थाना रामनगर पुलिस को सार्वजनिक स्थान पर झगड़े एवं अराजकता की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई।

रामनगर में एक होटल में तीन युवकों द्वारा पत्थर मारकर होटल के शीशे तोड़ने एवं तोड़फोड़ कर अराजकता किए जाने की घटना सामने आई। होटल स्वामी अतुल अग्रवाल एवं होटल कर्मी धीरज द्वारा पुलिस को बताया गया कि 03 युवक घटना को अंजाम देकर मौके से चले गए हैं।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों संदिग्ध युवकों को उनके टेढ़ा रोड, रामनगर स्थित किराए के मकान से पकड़कर पूछताछ हेतु थाना लाया गया।
*सार्वजनिक स्थान पर अराजकता, पत्थरबाजी एवं तोड़फोड़ से शांति व्यवस्था प्रभावित होने तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका* को देखते हुए पुलिस द्वारा तीनों आरोपितों के विरुद्ध *धारा 172(2) BNSS* के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. अक्षय, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुंगर, थाना भवानी खेड़ा, जिला भिवानी, हरियाणा।
2. सागर चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खेड़ीशेर खान, थाना कलायत, जिला कैथल, हरियाणा।
3. सचिन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बिहारी, थाना अटेली, तहसील नारनौल, जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा।

*पुलिस टीम*

* उ0नि0 ललित कुमार पाण्डेय
* हे0का0 गगन सिंह
* का0 महबूब खान
* का0 संजय सिंह