उत्तराखंड में यहां नदी का रोद्र रूप देख डरे लोग, चालक ने गाड़ी की छत‌ पर चढ़कर बचाई जान

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड की लिवाड़ी फीताड़ी सड़क पर बड़ा हादसा टल गया। एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर उफनाई टौंस नदी में जा गिरा और बहते हुए नदी के बीचोंबीच अटक गया। वाहन में सवार चालक राजू ने समय रहते सतर्कता दिखाई और वाहन की छत पर चढ़कर जान बचाई। सूचना पर एसडीआरएफ समेत बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और चालक को सकुशल निकाला।