भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की सूची तैयार करने को कहा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज‌ शुक्रवार 10 मई को नैनीताल जिले के चार मंडल नैनीताल, भवाली, भीमताल, लालकुआं में निकाय चुनावों को लेकर मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों के साथ संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी मंडलों से सामान्य, महिला, अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग के संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने को कहा ताकि निगम, नगर पालिका एवं वार्ड में आरक्षण निर्धारित होने के तुरंत बाद अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर पार्टी चुनावी मोड में आ सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख भीमताल कमलेश कैड़ा समेत सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *