उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, आंधी, बारिश का अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड में तीन-चार दिन मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट और एक दिन येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 10 मई 12 मई तक तेज झक्कड़ हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही 13 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 13 में तक मौसम का मिजाज बदलाव की संभावना है। प्रदेश के जनपदों में कुछ स्थानों तेज हवाएं, गरज चमक के साथ ओलावृष्टि के अलावा कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं की भी संभावना जताई गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य के सभी जनपदों में 10 से 12 मई तिन दिन ऑरेंज अलर्ट जबकि 13 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने इस दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *