विजिलेंस की टीम ने डाक्टर को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

Advertisement

20 दिन पहले अस्पताल में तैनात हुए एक चिकित्सक को विजिलेंस की टीम ने 27 दिसंबर शनिवार की देर रात सिविल अस्पताल रुड़की के एक चिकित्सक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। रात करीब 10 बजे देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने सिविल अस्पताल रुड़की में तैनात डॉ.आभास सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि 20 दिन पहले अस्पताल में तैनात हुए चिकित्सक ने मारपीट के मामले में घायल हुए एक व्यक्ति से सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की थी। इसको लेकर देहरादून पहुंचकर विजिलेंस से शिकायत की। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने आरोपित चिकित्सक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 20 हजार रुपये दिए। ब्लड बैंक के समीप चिकित्सक ने शिकायतकर्ता को बुलाया। इसके बाद शिकायतकर्ता, चिकित्सक के साथ उनके घर की ओर चलने लगा। जैसे ही शिकायतकर्ता से चिकित्सक ने रुपये लिए तभी विजिलेंस टीम ने चिकित्सक को दबोच लिया। टीम ने चिकित्सक के घर भी तलाशी ली है।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement