उपलब्धि: एनसीसी कैडेट हिमांशु सिंह ने फतह की माउंट जगतसुख की चोटी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज स्थित यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, पंतनगर के सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) हिमांशु सिंह ने 5,050 मीटर (16,658 फीट) ऊंचे माउंट जगतसुख शिखर पर सफल चढ़ाई कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कठिन मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने धैर्य और दृढ़ संकल्प से यह लक्ष्य हासिल किया और शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यूनिट के सीटीओ डॉ. रोहित जोशी ने कैडेट को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि साहस, अनुशासन और मेहनत की मिसाल है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एन.एस. बंकोटी ने भी हिमांशु सिंह की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान और एनसीसी के लिए गौरव का क्षण बताया। एसयूओ हिमांशु सिंह की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य कैडेटों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *