स्कूटी से घर जा रही महिला का पीछा और मारपीट करने वाले मुखानी के ये दो युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसि के निर्देशों पर जनपद में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। स्टेडियम रोड पर राहगीरों के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।

*घटना का विवरण:*
दिनांक 17.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि स्टेडियम रोड पर अपने घर जा रहे एक महिला और पुरुष का दो युवकों द्वारा पीछा किया गया, जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और गंभीर बदसलूकी की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त:
▫️अजय फर्त्याल  (उम्र 31 वर्ष), निवासी- फतेहपुर, थाना मुखानी।

▫️अजय सिंह थापा (उम्र 30 वर्ष), निवासी- बड़ी मुखानी, पीली कोठी, थाना मुखानी।

*पुलिस कार्यवाही:-*
प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दोनों को धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तार किया। दिनांक 18.03.2026 को पीड़ित पक्ष (मयंक भण्डारी व रक्षिमी आर्य) की तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में FIR No. 95/2026 पंजीकृत की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 324(2) और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *