पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के भाई रमेश तिवारी का लखनऊ में निधन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पं.नारायण दत्त तिवारी जी के छोटे भाई व बनारस विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर रमेश तिवारी का लगभग 94 वर्ष की आयु में आज शनिवार की दोपहर संजय गांधी पी.जी.आई.अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया है। वह तीन माह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन के वक्त उनके पुत्र मनीषी तिवारी, पत्नी उमा तिवारी, चचेरे भाई दुर्गादत्त तिवारी, भतीजे भुवन चन्द्र तिवारी आदि परिजन मौजूद थे। उनके निधन का शोक समाचार मिलते ही उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के उनके सभी शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।‌ अधिकांश लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास महानगर-लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस सेवादल संगठन, समस्त कांग्रेस जनों, विशेषकर गांधीवादी विचारक समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए बड़ी क्षति बताया। इधर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व सीएम तिवारी के करीबी दीपक बल्यूटिया ने भी उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *