दिल्ली से लौट रही रोडवेज बस ट्रेक्टर ट्राली से टकराई, चालक समेत पांच घायल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दिल्ली से लौट रही रोडवेज बस बीती शनिवार की देर रात मुरादाबाद बाईपास में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकरा गई। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित बस यूके07pa 5114 के दुर्घटना ग्रस्त होने से चालक समेत पांच यात्री चोटिल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी हल्द्वानी लौट आए। डिपो अधिकारियों के अनुसार बस में 15 यात्री सवार थे, कोई जनहानि नहीं हुई है।