लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों को दी कराटे बैल्ट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में आज दिनांक 30 नवंबर को विद्यालय में कराटे बैल्ट ग्रेडिंग का कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि, प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा जी थे। रूपेन्द्र नागर कियो कू कराटे फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष, अति विशिष्ट अतिथि कुसुम दिगारी, लता बोरा, रेखा रावत एवं उर्वशी बोरा विशिष्ट अतिथि थे। कराटे मास्टर शमशेर अली एवं उनके अन्य साथियों ने जुनैद आलम, नासिर, मिन्ट सैनी, नवनीत सक्सेना, अमित सिंह (सभी ब्लैक बैल्ट होल्डर ) ने बच्चों की फाइट के साथ-साथ कराटे का सुंदर प्रदर्शन किया ।अंत में प्रधानाचार्या शान्ति जीना ने बच्चों को यलो एवं ब्लू बैल्ट तथा सर्टिफिकेट देकर सबका धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *