बहन के साथ खरीदारी को बाजार गई महिला से चेन स्नेचिंग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में साहूकारा लाइन में खरीदारी को पहुंची महिला से दिनदहाड़े युवक ने चेन स्नेचिंग कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और युवक को दबोच लिया और जमकर पिटाई लगाई। जानकारी के अनुसार मल्ली बमौरी लालडांठ रोड निवासी ललिता गुणवन्त पत्नी हर्षित गुणवन्त बीती 13 फरवरी शुक्रवार की दोपहर अपनी छोटी बहन पूर्णिमा के साथ सामान खरीदने बाजार गई थी तभी एक युवक ने उसके गले में झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागने लगा, तभी उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए युवक का नाम आफताब अंसारी निवासी देयोरी नानकमत्ता है। कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *