व्यापारी नेता ने उठाई मांग, होली पर टैक्स चोरी के माल पर लगाएं लगाम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वीरेंद्र गुप्ता।

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने होली के त्यौहार में नकली खाद्य सामान की बिक्री की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिये राज्य कर विभाग की कमिश्नर सोनिका मीणा से वार्ता की राज्य कर आयुक्त ने शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया।‌ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रेस के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि जनहित में आमजन के स्वास्थ के मद्देनजर उनका संगठन मिलावटखोरी और डुप्लिकेशी का प्रबल विरोध करता हे और आगे भी करेगा संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने राज्य कर आयुक्त  को अवगत करवाते हुए कहा कि विभाग टैक्स चोरी के सामान की धर पकड़ में तेजी लाये क्योंकि होली के पर्व में ये टैक्स चोरी के सामान की आड़ में मिलावटी खाद्य पदार्थ और डुप्लीकेट सामान की आपूर्ति में तेजी आ जाती हे जिसका सीधा संबंध आम जन के स्वास्थ के साथ सीधा खिलवाड़ होता हे जिसे किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिन अधिकारियों को इस काले कारनामों को रोकने की जिम्मेदारी दी हे उनकी उदासीनता आम जन के स्वास्थ के साथ भारी पड़ जाए अतः इस संबंध में संगठन आपसे निवेदन करता हे कि व्यापार मंडल की मांगो पर अति शीघ्र कार्यवाही की जाय राज्य कर आयुक्त ने शीघ्र कार्यवाही करने हेतु अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *