देहरादून से आई टीम ने हल्द्वानी में यहां इंपोटेड शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देहरादून से आई टीम ने हल्द्वानी में इपोटेड शराब बरामद की है। आबकारी आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बाद अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गोपनीय सूचना के आधार पर जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून और आबकारी टीम हल्द्वानी ने संयुक्त रूप से हल्द्वानी क्षेत्र के ठंडी सड़क और रामपुर रोड स्थित दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो अभियुक्तों तरन और मोंटी (निवासी हल्द्वानी) के घरों से विभिन्न ब्रांड की 5 पेटियां इंपोर्टेड शराब बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि ये शराब शहर में अवैध बिक्री हेतु घरों में छिपाकर रखी गई थी। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, राकेश नाथ और अंकित कुमार शामिल रहे। बरामद शराब को कब्जे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *