नैनीताल जिले में भारी बारिश के चलते आठ जुलाई को भी स्कूलों की छुट्टी, देखें आदेश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला प्रशासन जगह-जगह जलभराव से निपटने के साथ ही राहत व बचाव कार्य में जुटा है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एक बार फिर जिला प्रशासन ने कल आठ जुलाई को भी एक से 12वीं तक के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। गौरतलब है कि मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद बीती चार जुलाई से लगातार तीन दिन स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी। इधर आज सात जुलाई को रविवार का अवकाश है और कल आठ जुलाई सोमवार को पुनः स्कूलों में छुट्टी हो गई है। ऐसे में चार जुलाई से लगातार पांच दिन स्कूल बंद रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *