हल्द्वानी: रोडवेज ने पंजाब जाने वाले यात्रियों का बस किराया बढ़ाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पंजाब रोडवेज ने बस किराये में बढ़ोत्तरी की तो उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी यात्री किराये में बदलाव किया है। इसके तहत पंजाब रूट पर जाने वाली हर बस का किराया बढ़ाया गया है। इसके बाद अब उत्तराखंड से जाने और आने वाले हर यात्री को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। गौरतलब है कि हल्द्वानी से पंजाब रूट में 10 से ज्यादा बसें संचालित होती हैं। परिवहन निगम की बसें जिस राज्य से होकर जायेंगी उस राज्य के मार्गो की नई दरों को लागू करना पड़ेगा‌। रोडवेज सूत्रों के अनुसार बढ़ाया गया बस किराया इस तरह है। इसमें पहले वाली राशि वर्तमान की है जबकि बाद वाली राशि बढ़ोतरी के बाद है।

बस किराया 

हल्द्वानी से लुधियाना 855-880

हल्द्वानी से लुधियाना वाया बाजपुर-870-895

हल्द्वानी-चंडीगढ़- वाया रामनगर-785–790
हल्द्वानी से चंडीगढ़ वाया कालाढूंगी बाजपुर– 755–765
हल्द्वानी से चंडीगढ़ वाया रुद्रपुर -बाजपुर 805–810,
हल्द्वानी- जालंधर–950–990
रुद्रपुर-पटियाला –740–750