अल्मोड़ा का ऐतिहासिक दशहरा मेला, इस बार रावण और उसके परिवार के 23 पुतले जलाए, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में दशहरा का ऐतिहासिक मेला अपने आप में रोमांचित करता है। इस साल भी रावण और उसके परिवार के साथ 23 पुतलों की शहर में परिक्रमा कराई गई। मंगलवार को अल्मोड़ा बाजार से गुजरती शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।‌ देर शाम उत्साह के साथ राक्षस कुल के पुतलों का दहन किया गया।