- समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
कोतवाली में तैनात रहे दो उपनिरीक्षकों पर रिश्वतखोरी और पद का दुरुपयोग करने के कथित आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों दारोगाओं पर एक मामले की विवेचना में शिकायतकर्ता को डराने-धमकाने और अवैध रूप से रकम लेने का आरोप है। दोनों दरोगा हरिद्वार जिले के रुड़की के गंगनहर कोतवाली में तैनात हैं। एसपी देहात अभय सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव निवासी निश्चय राणा ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें दरोगा मनदीप सिंह और बलवंत पंवार गंभीर आरोप लगाएं हैं।
