हल्द्वानी में महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाला रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी से देता था घटना‌ को अंजाम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में महिलाओं से चेन स्नेचिंग के आरोप में रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया गया है। आज 15 सितंबर रविवार को खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी भवानी दवानी निवासी पूर्व फौजी भूपेंद्र सिंह हल्द्वानी के जगदंबा विहार में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। पूर्व फौजी ने एक महीना पहले कोतवाली क्षेत्र से स्कूटी चोरी की थी। इसके बाद उसकी नंबर प्लेट निकाल दी। उसने मुखानी क्षेत्र में दो बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाया और उनके गले से चेन छीनने की घटना‌ को अंजाम दिया और फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त होने के बाद उसने शेयर मार्केट में 32 लाख रुपये गंवा दिए थे। इस पर उसने चेन लूटने की वारदात शुरू कर दी। खुलासे के दौरान सीओ सिटी नितिन लोहनी, एसओ मुखानी पंकज जोशी, आरटीओ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह कंबोज आदि भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *