दिल्ली से बड़ी खबर: अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 
देश की राजधानी से बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट देना। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज मैं आपके बीच में आया हूं, जनता की अदालत में आया हूं, आपसे पूछने आया हूं कि आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो या गुनाहगार मानते हो, मैं दिल्ली औऱ देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि केजरीवाल ईमानदार है या गुनाहगार है। दोस्तों, मैं दो दिन के बाद सीएम की कुर्सी से इस्तीफा देने जा रहा हूं। उन्होंने कहा, “मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे। मैं जनता के बीच में जाऊंगा, गली-गली में जाऊंगा, घर-घर में जाऊंगा, जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे कि केजरीवाल ईमानदार है, मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *